Voice Of News 24
16 Nov 2024 22:20 PM
घुघली (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गया। जिससे कुल लगभग 6 लोग घायल हो गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज में घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर ब्लडीहा में तिवारी चौक के तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने धर्मपुर से आ रहे ऑटो को मारी जोरदार टक्कर। जिसमें बैठे 6 लोग बुरी तरह घायल हो गये। यह मामला कल रात का है। बताया जा रहा है की ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ऑटो ड्राइवर अमर सिंह पुत्र हीरालाल 40 वर्ष सत्यनारायण 60 वर्ष
नान्हू साहनी पुत्र मोती लाल देवतहा कुशीनगर निवासी 3 बच्चे समेत कुल 6 लोग बुरी तरह घायल हो गये। जिन्हे ग्रामीणो की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघली भेज दिया गया।
मामले की अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए पुलिस जुट गई है।
सिद्धार्थनगर:डीएम डॉ राजा गणपति आर ने ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा कराई जा रही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क तहत निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षणhttps://t.co/48T4uHUmSy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 16, 2024





















