Voice Of News 24
16 Nov 2024 13:08 PM
महराजगंज
16 Nov 2024 13:21 PM
महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर स्थित ग्राम सभा बल्लों में एक आभूषण की दुकान पर चोरी, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर स्थित ग्राम सभा बल्लों में एक आभूषण की दुकान पर चोरी की घटना सामने आई है। बीती रात चोरों ने एक आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर नगदी और कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

आज सुबह जब दुकान के मालिक ने दुकान खोली, तो चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की।
पीड़ित दुकानदार के अनुसार, उनकी दुकान का नाम गायत्री ज्वेलर्स है। चोरों ने दुकान में घुसकर अलमारी तोड़ दी और चांदी के लगभग एक किलो नए आभूषण, आधा किलो पुराने चांदी के आभूषण, 30 ग्राम नए सोने के आभूषण, 20 ग्राम पुराने सोने के आभूषण, और 30,000 रुपये नकद की चोरी की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरी में शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर स्थित ग्राम सभा बल्लों में एक आभूषण की दुकान पर चोरी की घटना सामने आई है। बीती रात चोरों ने एक आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर नगदी और कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।@Uppolice @DmMaharajganj pic.twitter.com/KhaO12gM0d
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 16, 2024





















