सिद्धार्थनगर:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौके

Voice Of News 24 

16 Nov 2024 10:43 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के देबरुआ थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां महादेव बुजुर्ग गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर. पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के देबरुआ थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां महादेव बुजुर्ग गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के अनुसार, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बनचौरी गांव की निवासी 50 वर्षीय आरती, पत्नी राधेश्याम, अपने पुत्र बाबुलाल के साथ कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने कुकुरभुकवा गई थीं।

स्नान के बाद, वे अपने घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक महादेव बुजुर्ग गांव के पास पहुँची, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में मां और बेटा सड़क पर गिर गए। महिला के सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। जबकि उसका बेटा बाबुलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला आरती को मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र के डॉक्टर प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की मौत हो गई थी । परिजन महिला का शव लेकर घर चले गए.

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.