Voice Of News 24
16 Nov 2024 10:07 PM
महाराजगंज
महाराजगंज जिले के मिठौरा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से शुक्रवार सुबह एक कक्षा छह की छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता हो गई, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के मिठौरा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से शुक्रवार सुबह एक कक्षा छह की छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता हो गई, जिससे विद्यालय और परिजनों में हड़कंप मच गया। किशोरी सुबह करीब 6 बजे विद्यालय परिसर की दीवार कूदकर बाहर निकली और गायब हो गई। काफी देर बाद, उसकी कक्षा आठ में पढ़ने वाली बड़ी बहन ने इस घटना की सूचना वार्डन और परिजनों को दी, जिससे विद्यालय में हंगामे की स्थिति बन गई।
इस सूचना पर मिठौरा के चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने मामले की जांच शुरू की। कुछ समय बाद पुलिस को जानकारी मिली कि लापता छात्रा बरगदवा थाना क्षेत्र के देवघट्टी गांव में अपने ननिहाल में है। महिला कांस्टेबल और विद्यालय के स्टाफ की सहायता से पुलिस ने छात्रा को बरगदवा थाने के देवघट्टी से सुरक्षित बरामद कर लिया।
खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा, आनंद कुमार मिश्रा, भी विद्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन चित्रलेखा ने बताया कि तीन दिन पहले भी इसी प्रकार की घटना हुई थी, जब छात्रा बिना बताए रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी, लेकिन उसे पुलिस की मदद से सुरक्षित वापस लाया गया था।
थाना प्रभारी सिंदुरिया अखिलेश वर्मा के अनुसार, पूछताछ में छात्रा ने बताया कि पढ़ाई में उसका मन नहीं लग रहा था, इसलिए वह ननिहाल चली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और विद्यालय प्रशासन ने छात्रा की काउंसलिंग पर जोर दिया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 16 नवंबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/9xrzKJ31FG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 16, 2024























