महराजगंज : बंदर के हमले से बुजुर्ग की हालत गंभीर

Voice Of News 24 

15 Nov 2024 22:55 PM

महराजगंज (निचलौल) 

महराजगंज जिले के निचलौल में बंदर ने मचाया आतंक। एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया और बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिले के निचलौल कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा परागपुर में बीती रात एक बुजुर्ग पर एक बंदर ने हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बुजुर्ग को आनन-फानन में परिजनों ने निजी साधन से सीएचसी निचलौल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने घायल बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार परागपुर के निवासी पारस पुत्र रामदत्त अपने छत पर रखे धान इकट्ठा कर रहे थे, तभी बंदर ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

Voice Of News 24