कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फरेंदा में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती

Voice Of News 24 

14 Nopv 2024 22:00PM

आनंद नगर (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के नगर पंचायत आनंद नगर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती मनाया और उनके तस्वीर पर फूल-माला अर्पित कर दिया गया श्रद्धांजलि। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज 14 नवंबर भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है, क्योंकि इसी दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन के अवसर पर पूरे भारत के लोग जगह-जगह उनके द्वारा किए गए विशेष कार्यों को स्मरण करते हैं और उनसे सीख लेने की प्रेरणा करते हैं।

इसी के संदर्भ में आज महराजगंज के नगर पंचायत आनंद नगर में आनंद नगर रेलवे स्टेशन के पास पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 135 वां जयंती कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनायीं गयी। यहां पर उपस्थित सभी लोगों ने कांग्रेस के नीतियों के बारे में जनता तक अपनी बात पहुंचाई।
इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित वर्तमान विधायक वीरेंद्र चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए।
इस दौरान उन्होंने अपने अभिभाषण में कहा की शिक्षा हमारा मूलभूत आधार है। इसमें सबको अपना योगदान देना चाहिए और उन्होंने कहा कि पढ़ोगे तो बढ़ोगे की नीत को हमें अपने जीवन में आत्मसात् करने की जरूरत है। जिससे हमारा देश आगे बढ़े और सब ने मिलकर नेहरू जी को पुनः अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित किया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.