ऐतिहासिक स्थल भारत भारी पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रसिद्ध मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. राजा गणपति आर. ने फीता काटकर करके किया

Voice Of News 24

13 Nov 2024 09:45 AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में ऐतिहासिक स्थल भारत भारी पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रसिद्ध मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. राजा गणपति आर. ने फीता काटकर और पूजा-अर्चना करके किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर में ऐतिहासिक स्थल भारत भारी पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रसिद्ध मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. राजा गणपति आर. ने फीता काटकर और पूजा-अर्चना करके किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि इस मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिलाने के लिए फाइल को राज्य शासन के पास भेजा जा चुका है।

भारत भारी के विकास के लिए राज्य सरकार ने “वंदन योजना” के तहत 2 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की है, जिससे जल्द ही क्षेत्र में विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। इस मेले में जमा की गई धनराशि का उपयोग स्थानीय मंदिर के विकास और विस्तार में किया जाएगा, और इस हेतु प्रशासनिक समिति द्वारा स्थानीय लोगों से सुझाव लिए जाएंगे।

मेले के दौरान अखंड कीर्तन, भजन-पूजन, भंडारा और स्नान जैसे धार्मिक आयोजन होते हैं, जो यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। इस शुभ अवसर पर उपजिलाधिकारी संजीव दीक्षित, न्यायिक अधिकारी करमेंद्र, क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पाण्डेय, तहसीलदार रवि कुमार यादव, ईओ राजन गुप्ता, और मेला व्यवस्थापक रमेश चंद्र श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.