Voice Of News 24
12 Nov 2024 22:59 PM
पनियरा (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया बना प्रेम का साधन। उन्नाव से महराजगंज में प्रेमी के घर आई प्रेमिका। पूरे जनपद में चर्चा का विषय। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के पनियरा नगर पंचायत निवासी युवक उन्नाव जनपद निवासिनी युवती से फेसबुक के जरिए जान पहचान बनाकर उसके दिल में मेहमान के तौर पर खास बन जाता है। धीरे-धीरे दोनों की मोबाइल पर प्रेम प्रसंग की कहानी शुरू होने लगी। फेसबुक पर बातचीत करने के दौरान जब दोनों का प्रेम गहरा हो गया तो लड़की प्रेमी से उसके घर आने के लिए हठ करने लगी।
वहीं प्रेमी भी अपने परिवार के लोगों को प्रेमिका से शादी के लिए मनाने में लगा रहा। लेकिन प्रेमी के घर वाले उसके पसंद की प्रेमिका से शादी करने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। अंत में आखिरकार प्रेमिका उन्नाव से अपने प्रेमी के घर नगर पंचायत पनियरा आने के लिए निकल गई। जब वह रास्ते में ही थी तो उसने अपने प्रेमी को घर से उसके पास आने की बात बताई। फिर प्रेमी भी उसे लेने गोरखपुर चला गया और प्रेमिका को लेकर घर पहुंच गया।
उनकी इस हरकत से परिजन भौंचक्के रह गये। वहीं प्रेमी ने अपने घरवालों से उसकी प्रेमिका के साथ शादी नहीं करने पर जहर खाकर आत्महत्या करने की धमकी दी।
परिजनों ने युवक द्वारा किए जा रहे हरकतों से तंग आ गए थे। बाद में परिजन भी दोनों के शादी के लिए राजी गए और नगर पंचायत में रहसू गुरु मंदिर में मंगलवार की शाम दोनों की शादी करवा दी।
प्रेमी और प्रेमिका के साथ-साथ सभी के लिए ये अनोखी शादी ऐतिहासिक बन गया है
सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पीएचसी को पाया था जर्जर, आज नए भवन के निर्माण हेतु मेधावी छात्रा से कराया शिलान्यासhttps://t.co/krO0yi4huL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 12, 2024























