सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पीएचसी को पाया था जर्जर, आज नए भवन के निर्माण हेतु मेधावी छात्रा से कराया शिलान्यास

Voice Of News 24

12 Nov 2024 22:40 PM

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र में जिलाधिकारी द्वारा पीएचसी के लिए नए भवन निर्माण हेतु कराए गए शिलान्यास से लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह उत्साह लोगों का तब दो गुना हो गया जब एक मेधावी छात्रा ने पीएचसी का शिलान्यास किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का नए भवन निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया। विगत कई वर्षों से जर्जर पड़े अस्पताल का हाल ही में जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया गया था। जिसके बाद डिमोलेशन के बाद आज जिलाधिकारी राजा गणपति आर की अनोखी पहल देखने को मिली है। जिलाधिकारी ने मेधावी छात्रा से पीएचसी का शिलान्यास कराया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने कहा कि इस पीएचसी को बनवाने में करीब 70 लाख की लागत लगने वाली है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक शिलान्यास करने वाली मेधावी छात्रा डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कुड़ी गांव की रहने वाली है। जिसका नाम मनीषा है।
जिलाधिकारी ने मनीषा से ही प्रथमिक स्वास्थ केंद्र का शिलान्यास कराया है। जिलाधिकारी का कहना है कि लगभग 4 महीने के भीतर पीएचसी डुमरियागंज बनकर तैयार होगा फिर किसी मेधावी छात्रा से इसका शुभारंभ कराया जाएगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.