महराजगंज में नहीं थम रहीं सड़क दुर्घटनाएं, बाइक सवार युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल

Voice Of News 24 

09 Nov 2024 22:39 PM

निचलौल (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज में सड़क दुघर्टनाओं पर लगाम लगते नहीं दिख रहा है। प्रत्येक दिन जनपद में कहीं-न-कहीं से सड़क हादसे की खबर सामने आती रहती है। आज शनिवार को फिर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक के ज़ख्मी होने का मामला प्रकाश में आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली अंतर्गत ठूठीबारी मार्ग पर स्थित हनुमानगंज और जमुई के बीच आज शनिवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक विशाल वर्मा (21) पुत्र राधे वर्मा निवासी हरखोड़ा थाना सिंदुरिया की वाहन की चपेट में आने से हालत गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
हादसे के बाद मोटरसाइकिल में टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार बताया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]