महराजगंज:वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल

Voice Of News 24 

08 Nov 2024

महराजगंज

महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा गड़ौरा के पास आज शुक्रवार शाम को एक दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा गड़ौरा के पास आज शुक्रवार शाम को एक दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान निलेखा (उम्र 55 वर्ष), जो कि लक्ष्मीपुर खुर्द की निवासी हैं और शहाबुद्दीन की पत्नी हैं, अपने चार पहिया वाहन से उतरकर फाटक खोलने लगीं, उसी समय पीछे से आ रही एक अन्य चार पहिया वाहन ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी जिससेगंभीर रूप से घायल हो गई इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सहायता प्रदान की और एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल ले जाया गया।

चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताते चले की दुर्घटना के कारण महिला को काफी चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाली गाड़ी की पहचान की कोशिश की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.