महराजगंज : लोक आस्था के छठ पूजा का समापन व्रति माताओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी भीड़

Voice Of News 24 

08 Nov 2024 09:24 AM

महराजगंज

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का  शुक्रवार की सुबह महराजगंज जिले में छठ पर्व का समापन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का  शुक्रवार की सुबह महराजगंज जिले में छठ पर्व का समापन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। इस अवसर पर व्रतधारी माताओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने 36 घंटे के निर्जल व्रत का पारण किया। इस विशेष अवसर पर लोग अपने परिवार के साथ तड़के सुबह घाटों पर पहुंच गए थे। शहर के प्रमुख घाट जैसे बलिया घाट, घुघली के बैकुंठ घाट, और राप्ती नदी तट पर भारी भीड़ देखी गई, जहाँ व्रति महिलाएं सूर्य देव के दर्शन और अर्घ्य के लिए तत्पर खड़ी रहीं।

 

पारंपरिक छठ गीतों और बैंड-बाजे की धुन पर भक्तों का उत्साह देखने लायक था। श्रद्धालुओं ने संतान सुख, परिवार की खुशहाली और दीर्घायु की कामना के साथ सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। पूजा के बाद व्रति माताओं ने घर जाकर व्रत का पारण किया और प्रसाद का वितरण किया।

छठ पर्व महराजगंज में हर साल उत्साह और आस्था के साथ मनाया जाता है, जहाँ श्रद्धालु इसे लोक आस्था और श्रद्धा के महापर्व के रूप में मनाते हैं।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]