बलरामपुर सड़क हादसा :रोडवेज बस और सड़क किनारे खड़े ट्राला के बीच भीषण टक्कर,हादसे में एक महिला की मौत पांच गंभीर रूप से घायल

Voice Of News 24

04 Nov 2024 14:55 PM

बलरामपुर

बलरामपुर में सोमवार सुबह कोहरे के कारण बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कानपुर से बढ़नी जा रही बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्राला से टकरा गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

बलरामपुर में सोमवार सुबह कोहरे के कारण बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कानपुर से बढ़नी जा रही बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्राला से टकरा गई। यह दुर्घटना बढ़नी मार्ग पर रजडेरवा चौराहे के पास हुई। दुर्घटना में बस का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तुलसियापुर, शोहरतगढ़ की रहने वाली 40 वर्षीय उर्मिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों में दो यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह हादसा बढ़नी मार्ग पर रजडेरवा चौराहे के पास हुआ। जहां कोहरे के कारण बस का ट्राला टकराना बताया जा रहा है। बलरामपुर डिपो की यह बस कानपुर से बढ़नी जा रही थी। सामने से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़ा ट्राला नहीं दिखा, जिससे टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और राहत कार्य शुरू किया। घायलों में 50 वर्षीय रामनिवास (तुलसियापुर शोहरतगढ़), 35 वर्षीय विष्णु (नेपाल), 65 वर्षीय सांवरी (सिद्धार्थनगर), 32 वर्षीय सनी (सिद्धार्थनगर), और 32 वर्षीय राजेश (कानपुर देहात) शामिल हैं।

 

Voice of News 24