महराजगंज में बड़ा हादसा,अनियंत्रित पिकअप पलटने से चार लोग घायल,एक की मौत

Voice Of News 24 

03 Nov 2024 21:45 PM

निचलौल (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण हादसा होने से हड़कंप मचा हुआ है। एक अनियंत्रित पिकअप ने एक की मौत और चार लोगों के घायल होने का जरिया बन गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में एक गेहूं लदा पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस और अन्य लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां पर एक घायल व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चालक सहित चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक निचलौल सिंदुरिया मार्ग पर ग्राम दमकी के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर एक घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई और अन्य की इलाज जारी है।

 

Voice Of  News 24