महराजगंज : दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर से एक युवक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

Voice Of News 24

03 Nov 2024 21:30PM

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में हादसे का ग्राफ छू रहा आसमान, दो बाइकों के टक्कर से तीन घायल और एक की मौत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज का निचलौल कोतवाली क्षेत्र सड़क हादसे का केन्द्र बन चुका है। निचलौल से महाराजगंज मार्ग पर स्थित ग्राम सभा बाली मे आज देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर से एक युवक की मौके पर मौत हो गई और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी निचलौल ले जाया गया। जहां पर एक व्यक्ति को मृतक घोषित कर दिया गया। मृतक युवक का शव पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जबकि तीनों घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार मृतक युवक धर्मराज गुप्ता (20) पुत्र तुलसी गुप्ता निचलौल शहर के घोड़हवा वार्ड का निवासी बताया जा रहा है, जबकि तीनों घायल युवक धीरज चौधरी(20) पुत्र कन्हैया चौधरी निचलौल शहर के घोड़हवा वार्ड, रवि कुमार गुप्ता (21) ठूठीबारी कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा बकुलडिहा, वशिष्ठ (22) पुत्र विमल निचलौल कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा बुढ़ाडीह खुर्द के निवासी बताया जा रहा है

 

Voice  Of News 24