Voice Of News 24
02 Nov 2024 23:01 PM
महराजगंज
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने संयुक्त रूप से श्यामदेउरवा, परतावल और घुघली क्षेत्रों में स्थित बैकुंठी छठ घाट का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने संयुक्त रूप से श्यामदेउरवा, परतावल और घुघली क्षेत्रों में स्थित बैकुंठी छठ घाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, घाट पर सुरक्षा, यातायात, और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई और वहाँ तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि छठ पर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ।
बताते चले जिलाधिकारी विभिन्न घाटों पर किए गए इंतजामों की जानकारी ली। सभी घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व अन्य आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। ताकि श्रद्धालुओं को कोई समस्या न होने पाए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रखने हेतु जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिए।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनाए रखना, यातायात को सुचारू रखना और घाट स्थल की साफ-सफाई की स्थिति को बनाए रखना था ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बलरामपुर : रोडवेज बस और कार के बीच भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत,दो लोग हुए घायलhttps://t.co/8wyLhEsdca
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 2, 2024























