Voice Of News 24
02 Nov 2024 09:51 AM
महराजगंज
महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बासपार कोठी टोला (बेलासपुर नर्सरी) निवासी मुन्ना (45)पुत्र जयनाथ, ने कल शाम 7:00 बजे फांसी लागकर आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त. पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बासपार कोठी टोला (बेलासपुर नर्सरी) निवासी मुन्ना (45)पुत्र जयनाथ, ने कल शाम 7:00 बजे फांसी लागकर आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली जानकारी के अनुसार, मुन्ना अपने परिवार के साथ मुंबई के पुणे में रहते थे और दीपावली के त्योहार पर अपने गांव आए हुए थे। घटना से पहले उनका मोबाइल पर अपनी पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उन्होंने पंखे की कुंडी में फांसी लगा ली।फांसी लगाकर आत्म हत्या करने की खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सुचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मुन्ना का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और इस मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
महराजगंज : धानी में लोगों की आस्था के साथ जिम्मेदारो द्वारा किया जा रहा खिलवाड़https://t.co/WS2ucN4l3m
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 1, 2024























