सिद्धार्थनगर:पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखा कर यातायात माह का किया शुभारंभ

Voice Of News 24 

01 Nov 2024 21:07 PM

सिद्धार्थनगर

आज 1 नवंबर 2024 को सिद्धार्थनगर में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने पुलिस लाइन से यातायात माह नवंबर-2024 का शुभारंभ किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

आज 1 नवंबर 2024 को सिद्धार्थनगर में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने पुलिस लाइन से यातायात माह नवंबर-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन को यातायात के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से यातायात जागरूकता रैली को सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नौगढ़ सिद्धार्थनगर के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस जागरूकता अभियान के तहत, सिद्धार्थनगर में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में यातायात नियमों को समझाने के लिए नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, निबंध लेखन आदि गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। साथ ही, यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है, और इसके लिए शासन द्वारा निरंतर रोड सेफ्टी अभियान चलाए जा रहे हैं। सिद्धार्थनगर की यातायात पुलिस और जनपदीय पुलिस के प्रयासों से जिले में दुर्घटनाओं में सराहनीय कमी आई है। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी यातायात और अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.