महराजगंज:बाइक ने मारी साइकिल को जोरदार टक्कर,साइकिल सवार की अस्पताल के लिए ले जाते समय मौत

फाइल फोटो

Voice Of News 24 

01 Nov 2024 20:43 PM

महराजगंज

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग गांव में आज दोपहर एक सड़क दुर्घटना में बसंत पासवान (54) व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 


महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग गांव में आज दोपहर एक सड़क दुर्घटना में बसंत पासवान (54) व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, बसंत पासवान अपने खेत की देखभाल के बाद साइकिल से घर की ओर लौट रहे थे।

उसी दौरान, एक नई बुलेट मोटरसाइकिल, जिसका पूजन कर वापस लौट रहे एक व्यक्ति द्वारा उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बसंत पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24