Voice Of News 24
31 Oct 2024 21:58 PM
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)
महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में इस दीपावली को यादगार बनाने के लिए लोगों ने सहमति बनाकर किया खास कार्यक्रम का आयोजन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

एक ऐसा पर्व जिसका लोग लंबे समय से आस लगाकर इंतेज़ार में बैठे रहते हैं कि उन्हें अपनों के साथ खुशी अफजाई करने का मौका मिले। यह दूसरा कोई पर्व नहीं बल्कि दीपों का महापर्व दीपावली है। कुछ इसी प्रकार से आपस में खुशी अफजाई करने का एक मनोरम दृश्य महराजगंज जनपद से सामने आया है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक जिले के लक्ष्मीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मुडली में लोग इस दीपावली को यादगार बनाने पर तुले दिखें। मान्यता और परंपरा के अनुसार लोगों ने मां लक्ष्मी की प्रतीमा का स्थापना कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना किया और इस अवसर पर पूरे ग्रामीणों ने अपना सहयोग देकर एकता का एक मिशाल कायम कर दिया।
परंपरागत तरीके से दीपावली की सुबह प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र चौधरी ने मां लक्ष्मी का नयन पट खोलकर मां लक्ष्मी का दर्शन किए। शाम होते ही मां लक्ष्मी का पंडाल दीपक से जगमगा उठा। इस तस्वीर को लोग कैमरे में कैद करने में लगे हुए थे,जिससे यह दृश्य सदा के लिए यादगार बन जाए।
वहीं दूसरी तरफ लोगों ने दीपावली में चार-चांद लगाने के लिए सावधानी पूर्वक पटाखे और फुलझड़ी जलाया जिससे सभी लोग दीपावली पर्व के रंग में रंगकर झूमने लगे।
इस अवसर पर मां लक्ष्मी के पंडाल में हरिश्चंद्र चौधरी, राजू वर्मा, संतोष चौबे, धीरेन्द्र वर्मा, बीरेंद्र वर्मा, बिकास वर्मा, अजीत गौड़ अरविन्द चौधरी और आकाश गौड़ समेत तमाम लोगों ने उपस्थित होकर व्यवस्था में चार-चांद लगाने में जुटे रहे।
अयोध्या:अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा महाराणा प्रताप मैदान, गुप्तारघाट पर भव्य दीपोत्सव का किया गया आयोजनhttps://t.co/ud9SvSgiRJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2024























