Voice Of News 24
31 Oct 2024 11:03 PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में बूढ़ी राप्ती नदी में डूबे युवक का शव बुधवार को बरामद हुआ। 18 वर्षीय धर्मराज, पुत्र जुगनू, मंगलवार को नदी में नहाने के दौरान डूब गया था।

सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में बूढ़ी राप्ती नदी में डूबे युवक का शव बुधवार को बरामद हुआ। 18 वर्षीय धर्मराज, पुत्र जुगनू, मंगलवार को नदी में नहाने के दौरान डूब गया था। पुलिस ने जानकारी मिलने पर गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की थी। बुधवार सुबह युवक का शव घटना स्थल पर उतराया हुआ पाया गया, जिसे बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार बताते चले रतनपुर गांव निवासी 18 वर्षीय धर्मराज मंगलवार को नदी में नहाने गया था, जहां पानी का बहाव तेज होने के कारण वह लापता हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत ही परिवार को सूचना दी, जिन्होंने मिश्रौलिया थाने को जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया, जो दिनभर युवक की तलाश में जुटे रहे।
बुधवार को जब गोताखोरों ने फिर से खोज शुरू की, तो एक स्थान पर नाविक का बांस फंस गया। बांस को जोर देने पर धर्मराज का शव पानी के ऊपर आ गया, जिसे बाद में नदी से बाहर निकाला गया।युवक के नदी में डूब जाने से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। युवक के परिजन नदी किनारे बैठ रोते-बिलख रहे हैं।
थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दीपक की रौशनी,पटाखे की आवाज।
सूरज की किरण,खुशियों की बौछार।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की तरफ से मुबारक हो आपको दीपों का महापर्व दिपावली का त्योहार pic.twitter.com/P3emM80uYR— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2024























