महराजगंज : ट्रेलर ने टेंपो को मारी जोरदार टक्कर टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल

Voice Of News 24 

26 Oct 2024 21:55 PM

भिटौली (महाराजगंज) 

जनपद महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर गाड़ी ने टेंपो को भीषण टक्कर मारकर टेंपो चालक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा छपिया में आज शनिवार की देर शाम एक ट्रेलर ने टेंपो में टक्कर मार दी जिसमें टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल व्यक्ति को सीएचसी परतावल ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों के द्वारा घायल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति मकबूल पुत्र अनवर ग्राम सभा परसा खुर्द का निवासी बताया जा रहा है। जबकि ट्रेलर चालक अपनी ट्रेलर लेकर मौके पर फरार बताया जा रहा है।

 

Maharajganj News 24