बलरामपुर:चाकू से अपना गला काटकर युवक ने आत्महत्या की कोशिश की,गंभीर हालत में बहराइच रेफर

Voice Of News 24 

26 Oct 2024 12:32 PM

बलरामपुर

बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक 28 वर्षीय युवक रवि पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट मोड़ के पास आत्महत्या करने का प्रयास किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक 28 वर्षीय युवक रवि पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट मोड़ के पास आत्महत्या करने का प्रयास किया। रवि ने चाकू से अपना गला काटने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने के लिए तुरंत चाकू छीन लिया। घटना की सूचना पर देहात कोतवाली के सब इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और रवि को जिला मेमोरियल अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बहराइच रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसके गले में गहरा घाव है, लेकिन नसों को नुकसान नहीं पहुंचा है।

रवि के अनुसार, उसे लग रहा था कि सभी लोग उसे मार डालेंगे, जिसके चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के वक्त रवि सिर्फ अंडरवियर में था और हरिहरगंज की ओर से आ रहा था। घटना के बाद तहसीलदार सदर, सीओ नगर बृजनंदन राय, और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है, हालांकि आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.