महराजगंज : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकन्ने

Voice Of News 24 

23 Oct 2024 23:22 PM

महराजगंज

महराजगंज जिले में मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित आगमन पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखना शुरू कर दिए हैं। निरीक्षण कर निर्देश भी दिया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज में आगामी 25 अक्टूबर को केएमसी मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ संभावित दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ केएमसी मेडिकल कॉलेज से लेकर नगर पंचायत चौक तक युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। लगातार कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना निरीक्षण कर रहे हैं और कमियां मिलने पर संबंधित को निर्देशीत भी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने पुष्टि कर दिया है, लेकिन जिला प्रशासन मिनट-मिनट प्रोटोकॉल का इंतजार कर रहा है। अफसर स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं पर तैयारी बड़े पैमाने पर की जा रही है। एसपी सोमेन्द्र मीणा और जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम जनपद में आगमन के मद्देनजर सभा स्थल रूट व्यवस्था यातायात व्यवस्था रूफटॉप व्यवस्था आदि के संबंध में निरीक्षण कर संबंधित को दिशा निर्देश दिया।

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे में 25 अक्टूबर को सबसे पहले चौक जाने की चर्चाएं अधिकतम है। मुख्यमंत्री नवनिर्मित स्पोर्ट्स स्टेडियम और नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके अलावा एयर इंडिया के सीएसआर फंड से सांवरे गए चौक क्षेत्र के दो परिषदीय विद्यालयों में से एक का मुख्यमंत्री निरीक्षण कर सकते हैं। इसके उपरांत ऐसे कई जगह मुख्यमंत्री के जाने की कयास लगाए जा रहे हैं।

 

Voice Of News 24