महराजगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर गमछे से लड़कता मिला युवक का शव

https://www.youtube.com/watch?v=zzaLoBhHXqM

Voice Of News 24

23 Oct 2024 17:44 PM

घुघली (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में गमछा बना युवक के मौत का माध्यम। संदिग्ध कारणों वस फंदे से लटकता मिला युवक का शव। क्षेत्र में हलचल तेज। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पिपरा ब्राह्मण उर्फ बारीगांव पश्चिम टोला में बीती मंगलवार की रात्रि घर के अंदर गमछे के सहारे फंदे से लड़कता मिला युवक का शव। क्षेत्र में मचा हड़कंप। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार मृतक रुपेश शर्मा उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है,जिसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। मृतक रुपेश शर्मा के माता व पिता बहुत छोटे पर ही दुनिया छोड़ चले गए थे। जब रूपेश के माता-पिता का निधन हुआ था तब उस समय लगभग मृतक रुपेश शर्मा की उम्र दो या तीन साल ही थी। माता पिता के देहांत होने के बाद चाचा जनार्दन शर्मा ने रूपेश का देखभाल व परवरिश किया तथा जब रूपेश शर्मा बड़ा हुआ तो चाचा ने बराबर खेत घर हिस्सा लगा कर दे दिया। मृतक रुपेश शर्मा अपने माता पिता का इकलौता चिराग था। वह आए दिन मजदूरी कर कमाता और अपना भरण पोषण करता था। बीते मंगलवार को मजदूरी कर शाम को रूपेश घर आया और खाना खा कर अंदर से दरवाजा बंद कर शो गया। सुबह देर तक रुपेश शर्मा का दरवाजा बंद देख चाचा ने आवाज दिया लेकिन रूपेश के कोई प्रतिक्रिया न आने पर चाचा ने सलेप पर चढ़कर देखा तो रुपेश अपने ही गमछे से कटरेन लगे पाइप में फंदे के सहारे लटका हुआ था।

मृतक रुपेश शर्मा के इस घटनाक्रम की खबर आग कि तरह फैल गई। घर के परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर पहुंची घुघली पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई में जुट गई।

इस संबंध में घुघली थानाअध्यक्ष रामचरन सरोज ने बताया कि युवक ने घर का दरवाजा बन्द कर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पुलिस की टीम वहां पहुंचकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

 

Voice Of News 24