निचलौल :दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Voice Of News 24 

22 Oct 2024 12:36 PM

महराजगंज

महराजगंज जिले के निचलौल से सिसवा मार्ग पर स्थित ग्राम सभा बलहीखोर में आज एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

महराजगंज जिले के निचलौल से सिसवा मार्ग पर स्थित ग्राम सभा बलहीखोर में आज एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा उन्हें सीएचसी निचलौल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान रामबचन यादव (55), ग्राम सभा बडहरामीर, थाना सिंदुरिया, और जितेंद्र वर्मा (27), ग्राम भारतखंड पकड़ी, थाना कोठीभार के रूप में हुई है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Maharajganj News