तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक सवार महिला की मौके पे मौत

Voice Of News 24 

18 Oct 2024 20:43 PM

महराजगंज

महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा राजाबारी के पास नौतनवा के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा राजाबारी के पास नौतनवा के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला, कमला देवी, की मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ भैरहवा (नेपाल) से दवा कराकर घर लौट रही थी, जब यह हादसा हुआ। बताते चले मृतक महिला का पहचान कमला देवी पत्नी भगेलू ग्राम भेड़िया थाना सिंदुरिया की निवासी के रूप में हुई है।

ठूठीबारी थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

 

Maharajganj News