Voice Of News 24
22 Oct 2024 22:36 PM
निचलौल (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में बाइक चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़कर कर दी जमकर पिटाई और बाद में किया पुलिस के हवाले। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के निचलौल तहसील परिसर में आज बुधवार की दोपहर एक फरियादी की मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने पड़कर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी अनुसार निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा डो़मा के निवासी दीपक कन्नौजिया किसी काम के लिए निचलौल तहसील में गए हुए थे। वह अपनी मोटरसाइकिल तहसील परिसर में खड़ी करने के बाद अपने काम को निपटाने में लग गए, तभी वहां पर एक दूसरे युवक ने दीपक की मोटरसाइकिल चुरा कर भागने लगा और अचानक दीपक की नजर अपने मोटरसाइकिल पर पड़ी। दीपक के हल्ला मचाने के बाद वहां पर मौजूद लोगों की भीड़ ने मोटरसाइकिल चोरी कर रहे युवक को पकड़ लिया। चोरी कर भाग रहे युवक के पास से मास्टर चाबी के साथ आधार कार्ड बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले युवक को थाने पर लेकर गई, और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
GK Questions :दुनिया में सबसे कम वर्षा कहाँ होती है? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 16, 2024





















