महराजगंज : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा निचलौल क्षेत्र में विभिन्न दुर्गा पंडालों का किया गया निरीक्षण

Voice Of News 24

10 Oct 2024 21:22PM

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र में नवरात्रि पर्व के अवसर पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज बुधवार को महराजगंज के डीएम अनुनय झा और एसपी सोमेन्द्र मीना द्वारा सबसे पहले रामजानकी मंदिर सिसवा बाजार स्थित पंडाल का निरीक्षण किया गया। वहां पर उक्त दोनो अधिकारियों द्वारा पंडाल में स्थित कृत्रिम गुफा का निरीक्षण किया गया और विद्युत व अग्नि सुरक्षा की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने एसडीएम निचलौल को निर्देश दिया कि सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन पंडाल में सुनिश्चित कराएं।
इसके उपरांत दोनो अधिकारियों ने सिसवा बाजार श्री बाल दुर्गा पूजा सेवा समिति द्वारा स्थापित दुर्गा पांडाल का निरीक्षण किया। दोनो लोगों ने घुघली में भी दुर्गा पंडाल और वैकुंठी धाम सहित विभिन्न विसर्जन स्थलों का भी अवलोकन किया।

 

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दशहरा के दृष्टिगत किए गए इंतजामों की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिया।

उक्त दोनों अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थलों पर साफ–सफाई सहित गोताखोर, नाव व नाविक सहित अन्य इंतजाम करने का निर्देश दिया गया,साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रखने हेतु जरूरी इंतजाम करने तथा अधिक से अधिक पुलिस बल की तैनाती करने का निर्देश दिया गया।

 

Maharajganj News 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]