Voice Of News 24

10 Oct 2024 20:38 PM
निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के निचलौल में छात्राओं ने इस प्रकार मां दुर्गा के नौ रूपों को शिक्षकों के सामने प्रस्तुत किया कि शिक्षकों का दिल प्रफुल्लित हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के उपनगर स्थित रामहर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज निचलौल महराजगंज में कॉलेज की छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों की झांकी के साथ – साथ दुर्गा मां की स्तुति की गई।
अयि गिरि नन्दिनी नन्दिनी मेदिनि, विश्व विनोदिनी नन्दिनुते। गिरिवर विन्ध्यशिरोधिनिवासिनी, विष्णु विलासिनीजिष्णुनुते के साथ-साथ देवी माता की आराधना ,आरती और क्षमा याचना किया गया, काॅलेज का पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने देवी मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कॉलेज के सभी शिक्षक/ शिक्षिकाएं एवं समस्त शिक्षार्थी उपस्थित रहे।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 10 अक्टूबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/fODaPsbq4h
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2024






















