Voice of News 24
09 Oct 2024 08:10 AM
भिटौली (महाराजगंज)
महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे परिजनों समेत क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा डेरवा के समीप नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिशनपुर के निवासी शालू (15) पुत्री सुभाष विगत कुछ दिनों से भिटौली थाना क्षेत्र की ग्राम सभा गंगराइ में अपने परिवार के साथ रह रही थी। जिसका शव संदिग्ध अवस्था में नहर में उतराता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
जोगिया: बाढ़ पीड़ितों को वितरित किया राहत सामग्रीhttps://t.co/VC8TcFw6B0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2024


















