सिद्धार्थनगर : ब्लाॅक जोगिया अंतर्गत क्षेत्र के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, लोगों की बढ़ी मुसीबतें

Voice Of News 24 

01 Oct 2024 22:55 PM

जोगिया (सिद्धार्थनगर) 

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया ब्लॉक क्षेत्र में नदियों के बढ़ते जल स्तर से किसानो के उम्मीदों पर मानों पहाड़ सा टूट पड़ा है। कमर तक पानी में लोग बाहर निकलने पर मजबूर है। फसलें जलमग्न हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थ नगर जोगिया ब्लाॅक अंतर्गत ग्राम पंचायत भूतहिया, महुआ, लखनापार,उदयपुर समेत तमाम गांव के खेत हुए जलमगन हुएनसांग। करीब दो महीने के अंदर तीसरी बार बाढ़ आने से किसानों का हाल बेहाल हो गया है। किसान अब खेत में संजोए उम्मीदो को छोड़ चुके हैं। बाढ़ को लेकर के ग्राम पंचायत महुआ के ग्राम प्रधान वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता से बात करने पर बताया कि करीब दो महीनों में यह आपदा तीसरी बार क़दम रखी है। हर बार सबसे ज्यादा हमारा गांव ही इसकी चपेट में आता है।

नदी से सटा हुआ ग्राम महुआ है, जिसके कारण गांव के अंदर तेज धारा का बहाव है। पूरा गांव पानी की चपेट में लोगों को आने-जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार दो महीनों में लगातार तीसरी बार बाढ़ आने से सारी फसल नष्ट हो गई है, और राहत के नाम पर आज तक राशन किट वितरण नहीं हुआ है। जिलाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को लिखित पत्र देने के बावजूद भी बाढ़ से पीड़ित लोगों में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण नहीं हो सका। रही बात फसल की, तो उस पर भी बाढ़ का भेंट चढ़ गया और तकरीबन नष्ट ही हो गया है।

सिद्धार्थनगर बाढ़ से प्रभावित गांवों में जहां-जहां पानी ने दस्तक दी है, वहां के अन्न दाता द्वारा खड़ी फसलों के बर्बादी के कगार पर पहुंचने की बात होती रही है।
मवेशियों और दैनिक चीजों के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत की आस भी खत्म होती दिखाई दी है।

 

Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.