महराजगंज : विकासखंड सिसवा बाजार में सड़क निर्माण कार्य में दबंगों का दबदबा कायम होने से रुका निर्माण कार्य, ग्रामीणों में आक्रोश

Voice Of News 24 

19 Aug 2024 19:58 PM

सिसवा (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के ब्लाक सिसवा अंतर्गत क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य को दबंगों ने रोका। जिससे ग्रामीणों का गुस्सा पहुंचा सातवें आसमान पर,और धरने पर उतर कर जताया विरोध। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सड़क निर्माण के खुशी को अराजक तत्वों द्वारा निराशा में किया गया तब्दील – ग्रामीण

दरअसल महराजगंज जिले के ब्लाक सिसवा अंतर्गत ग्राम सभा हरखपुरा में ग्रामीणों ने एक जुट होकर नारेबाजी करते हुए सडक निर्माण कार्य को प्रारम्भ करने हेतु धरना प्रदर्शन किया।

 

ये रहा पूरा मामला

हरखपुरा निवासी ग्रामीणों का कहना है कि, गांव के सड़क की जर्जर स्थिति के कारण प्रतिदिन लोग गिरकर घायल होते रहते हैं। जर्जर सड़क होने के कारण कभी स्कूली बच्चों को तो कभी मंदिर जा रहें श्रद्धालुओं को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की दशा और दिशा को बदलने के लिए काम शुरू हो गया था, लेकिन कुछ अराजक तत्वों एवं घुसखोरों के बांधा डालने की वजह से सड़क निर्माण कार्य ठप्प हो गया है, जिसके संबंध में पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सड़क निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ नहीं होता है तो हम सभी ग्रामीण मिलकर कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव करेंगे, और जब-तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब-तक हम लोगों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.