Voice Of News 24
26 Aug 2024 23:45 Pm
बांसी (सिद्धार्थनगर)
जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी में गरीब असहायों की पैतृक जमीन को दबंगों द्वारा पुलिस की सह पर हो रहा कब्जा। पीड़ित परिवार ने लगाया आरोप। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बांसी में गरीब की पैतृक जमीन को दबंगों द्वारा पुलिस की सह पर हो रहा कब्जा,पीड़ित परिवार ने लगाया आरोप
25 अगस्त को पीड़ित हजरत अली पुत्र नशरत अली लिखित तहरीर बांसी थाना को देकर अवगत करा चुका है फिर भी नही हो रही पीड़ित अल्पसंख्यक की कोई सुनवाई
बांसी कोतवाली में पुलिस की सह पर दबंगों की दबंगई से सहमा अल्पसंख्यक परिवार
बांसी न्यायालय के आदेश का जिम्मेदार को नहीं कोई परवाह
पीड़ित परिवार द्वारा दिए गए बयान के अनुसार न्यायालय के स्थांग्न आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां
विदित हो कि सिविल जज जूनियर डिवीजन बासी के स्थगन आदेश दिनांक 23 8.2024 के बावजूद अल्पसंख्यक के विवादित अर्जी पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है
थाना कोतवाली बांसी अंतर्गत बहबोल में पैतृक जमीन को दूसरे दबंग व्यक्तियों द्वारा अनाधिकृत तरीके से किया जा रहा कब्जा का है पूरा मामला
कब्जदारी में पीड़ित व्यक्ति प्रशासन के पीछे भागता आ रहा नजर
पीड़ित के अनुसार पुलिस आती है और देख कर चली जाती है दबंगों से पूछती तक नही
अफसोस और हद तो तब हो रही है जब दबंगों द्वारा न्यायालय के आदेश के क्रम में स्थगन आदेश के बावजूद धड़ल्ले से किया जा रहा है निर्माण कार्य
इस संबंध में थानाध्यक्ष बांसी का कहना है कि राजस्व की जिम्मेदारी मेरी नही बल्कि उप जिलअधिकारी और राजस्व के टीम का है।
सिद्धार्थनगर : कूड़े के ढेर में फेंकी मिली सरकारी दवाइयां वीडियो सोसल मीडिया पर हुआ वायरलhttps://t.co/05GH5uSB2M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 25, 2024













