Voice Of News 24
25 Aug 2024 16:04 PM
निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जिले के थाना निचलौल अंतर्गत कृष्णा नगर वार्ड के फैशन प्वाइंट की दुकान से लाखों का सामान और नकदी रूपया हुआ चोरी। सीसीटीसी कैमरे में कैद हुए चोर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर वार्ड में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर अजय फैशन प्वाइंट की दुकान से नगदी और लाखों रुपए की सामान चोरी कर लिया, इतना ही नहीं चोरों ने दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर मशीन भी उठा ले गए। घटना की भनक लगते ही जहां मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई,वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना का निरीक्षण कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
इस संबंध में पीड़ित संतोष कुमार गुप्ता ने वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को बताया कि वह निचलौल शहर के कृष्णा नगर वार्ड में मेन तिराहे के पास अजय फैशन प्वाइंट की दुकान चलाते है, और वह प्रत्येक दिन की भांति शनिवार रात में भी दुकान बंद कर वापस घर लौट गए, इसी बीच आधी रात को चोरों ने सुनसान देख दुकान में पीछे से सेंध लगाकर घुस गए, उसके बाद चोरों ने दुकान के काउंटर में रखे करीब 55 हजार रूपये नगद सहित लाखों रुपए की सामान चोरी कर लिया। चोरों ने दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ उठा ले गए,वही चोरी की घटना ब्लॉक परिसर में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है,जिसमे दो युवक मुंह को छुपाते हुए घटना को अंजाम देने जाते नजर आ रहे है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर जांच किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, और वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
महराजगंज : सरकारी संपत्तियों पर हाथ साफ करने पर तुले तस्कर, इस बार सागौन की मोटी लकड़ियों पर फेरा नजर, तो वन विभाग ने धराhttps://t.co/USzRNXqJCF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 25, 2024













