महराजगंज : सरकारी संपत्तियों पर हाथ साफ करने पर तुले तस्कर, इस बार साखू की मोटी लकड़ियों पर फेरा नजर, तो वन विभाग ने धरा

Voice Of News 24

25 Aug 2024 14:32 PM

बृजमनगंज (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने में असफल दिख रही है प्रशासन,जिसके कारण चोरों एवं तस्करों के हौसले हो रहें बुलंद। लकड़ी की तस्करी करने वाले पर वन विभाग ने कसा शिकंजा। इस दौरान कितने लकड़ियों की हुई बरामदगी? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बीते करीब एक महीनो से चर्चा का केन्द्र बना हुआ है, बृजमनगंज थाना क्षेत्र का धानी बाजार क्षेत्र कभी राशन की दुकानो का टूट रहा ताला तो कभी वन माफियाओं का लकड़ी की तस्करी करने में टूट रहा रिकार्ड बीते शनिवार रात को वन विभाग के हाथ लगा वन माफिया, लेकिन मौके पर हो गया रफ्फूचक्कर।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार वन विभाग की टीम ने अल्टो गाड़ी में लदे साखूकी के 5 मोटे लकड़ी को पकड़ा, लेकिन आरोपी मौके पर फरार हो गया‌।

इन माफियाओं का यह कार्य लगभग प्रत्येक दिन जारी रहता है,ये लोग रात के अंधेरे में मोटी-मोटी लकड़ियों की तस्करी लगातार करते रहते हैं,जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण सामने आया है। वन विभाग द्वारा पकड़ी गई गाड़ी का जब नंबर प्लेट चेक किया गया तो उस गाड़ी के नंबर का अंतिम अंक गायब था, जिससे इन तस्करों को तस्करी करने में काफी मदद मिलती थी।

फिलहाल वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ी हुई लकड़ियों एवं गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया तथा कार्यवाही में जुट गई।
इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी अनिल सिंह तथा अरुण कुमार सिंह के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
धानी बाजार में विगत चोरी के मामले यह बता रहे हैं कि प्रशासन कार्यवाही में तो जुट रही है, लेकिन कार्यवाही नहीं कर पा रही है, और कार्यवाही करेगी कहां से, जब चोर एवं माफिया प्रशासन को चकमा देकर फरार हो जा रहे हैं।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.