बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर वितरित किए बाढ़ राहत सामग्री

Voice Of  News 24 

12 Jul 2024 01 : 06 AM

बलरामपुर 

जनपद बलरामपुर में बाढ पीड़ितों से मिल मुख्यमंत्री ने जाना हाल,बाढ राहत सामग्री बांट.मदद का दिया आश्वासन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद बलरामपुर में आई बाढ़ को लेकर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में पहुंचे। बलरामपुर उतरौला रोड पर कई गांव के बाढ़ पीड़ितों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात कर उन्हें बाढ़ राहत सामग्री भी वितरित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत सामग्री वितरित करते हुऐ बच्चो को दुलार कर दिया चाकलेट। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षा के साथ सतर्क रहने को भी कहा। उन्होंने कहा कि बरसात का पानी दूषित होता है सभी लोग पानी को छान कर एवं उबाल कर क्लोरीन की गोली डाल कर ही पिएं जिससे बीमारियो से बचे रहेंगे। उन्होंने बताया कि बाढ़ में घिरे हुए लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए इसलिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की आपदा की इस घड़ी में हमारी संवेदना पीड़ितों के साथ है हमारे विधायक, जन प्रतिनिधि गण सभी

Balrampur News