अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

Voice Of News 24 

02 Jul 2024 22:38 PM

महाराजगंज

महराजगंज जनपद में सड़क हादसे रुकने के कागार पर नहीं हो रहे प्रतीत, सड़क हादसे में आज फरेंदा मार्ग पर एक मामला और सुमार हुआ है। क्या है मामले की पूरी जानकारी पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के फरेंदा मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के फरेंदा की तरफ से जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल चालक ग्राम सभा भागाटार निवासी शरवरे आलम(35) की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर ही बैठा दूसरा व्यक्ति सिंदुरिया के निवासी बेचू गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संदर्भ में कोतवाली प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है।

Maharajganj News