भारत-नेपाल सीमा पर भारी मात्रा में हिरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Voice Of News 24 

02 Jul 2024 2024 20:38 PM

सोनौली (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज क्षेत्रांतर्गत सोनौली के भारत-नेपाल सीमा पर 15 लाख के हिरोइन समेत एक अभियुक्त को एसएसबी की संयुक्त टीम ने दबोचा। मामले की विस्तार से जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम केवटलिया में आम बगीचे के पास से पुलिस व एसएसबी के संयुक्त टीम ने एक अभियुक्त को दबोच कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से हीरोइन बरामद हुई अभियुक्त ओंकार नाथ तिवारी (30) पुत्र स्व. राघव प्रसाद त्रिपाठी निवासी ग्राम जरा थाना सोनौली के पास से 18.50 ग्राम हीरोइन बरामद हुआ। हीरोइन की कीमत आंकने पर मिली जानकारी अनुसार लगभग 15 लाख रुपए आकी गई।
अभियुक्त के उपर मुकदमा संख्या 128/2024 धारा 8 ,22, 23 यनडीपीएस एक्ट के तरह केस दर्ज कर कार्रवाई कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.