महराजगंज:रेलवे ट्रैक के बगल में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव

Voice Of News 24 

02 Jul 2024 14:33 PM

कोठीभार (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र कोठीभार अंतर्गत रायगढ़वा स्टेशन के ट्रैक के निकट एक युवक का मृत अवस्था में शव मिलने से मचा हड़कंप, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्रांतर्गत शबया दक्षिण टोला और गुरुली रामगढ़वा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के बगल में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से आस-पास के इलाकों में सनसनी मच गई। इसकी सूचना मिलते क्षेत्र के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करने के बाद शव को हिरासत में ले लिया।
मृतक युवक की पहचान करने की कोशिश की गई तो पता चला कि युवक का नाम विजय (22) पुत्र सुग्रीव चौहान जो शबया निवासी बताया जा रहा है।

Maharajganj News

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.