शिवम पटेल के हौसले ने बुलंदियों का कराया दर्शन

Voice Of News 24 

23 Jun 2024 20:53 PM

महराजगंज 

जनपद महराजगंज का लाल शिवम ने कर दिया कमाल, दो-दो विश्व रिकॉर्ड बनाकर दुनिया में अपने साथ ही भारत देश के सफलता का लहराया परचम।
शिवम द्वारा बनाए गए दो विश्व रिकॉर्डो की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज का रहने वाला लड़का शिवम पटेल ने ऐसा कारनामा कर दिया कि आज उसके नाम का डंका भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बज रहा है।

दरअसल शिवम् पटेल ने 18 मई 2024 को अपने हौसलों को लेकर साइकिल से ही एवरेस्ट बेस कैंप की चढ़ाई करने निकल दिया था। और आज यात्रा करते हुए समुद्र तल से 5600 एल्टीट्यूड की उंचाई पर पहुंचकर दुनिया के सबसे कम उम्र के साइकिलिस्ट बनने का रिकॉर्ड हासिल किया है। और दूसरा :- यात्रा करते हुए कुल 28000 किलोमीटर मीटर की दूरी साइकिल से तय करने का रिकॉर्ड बनाया है।
यहां तक की सफर तय करने में उसे अनेकों समस्याओ का सामना करना पड़ा। यात्रा के दौरान आक्सीजन की कमी, एवं दो बार चक्कर आने के बाद उल्टी जैसे मुसीबतों का सामना करना पड़ा। इसी लिए तो शायद कहा गया है कि :- मंजिल तक पहुंचना है तो कांटों से मत घबराना, क्योंकि कांटे ही कदमों के रफ्तार बढ़ा देते हैं। और शिवम के रास्ते में भी स्वास्थ्य संबंधी कांटे पनप रहे थे, लेकिन उसने कांटों को देखकर अपना कदम और तेजी से बढ़ाना शुरू कर दिया। जिसका परिणाम आज सबके सामने है। 5600 एल्टीट्यूड की उंचाई पर पहुंचा और एवरेस्ट बेस कैंप काला पत्थर पर शिवम ने राष्ट्रगान गाते हुए तिरंगा फहराया साथ दुनिया के सामने एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
कल सुबह शिवम अपने मंजिल के अंतिम छोर एवरेस्ट बेस कैंप की चढ़ाई करके तिरंगा लहरायेगा।

Maharajganj local news 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.