महराजगंज :शिवम की तैयारी, इतिहास रचने की बारी।

Voice Of News 24 

23 Jun 2024 12:14 PM

महराजगंज 

अपने सपनों को लेकर 18 मई 2024 को महराजगंज जनपद से इतिहास रचने निकला 18 वर्षीय युवक अब मंजिल तक पहुंचने में महज़ कुछ कदम दूर। शिवम पटेल की ऐतिहासिक कारनामे को अंजाम देने से पहले की तैयारियों के विषय में पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

वाॅयस ऑफ न्यूज 24 के संवाददाता को ऑक्सीजन की कमी से तबीयत खराब होने की शिवम ने जानकारी दी है। महराजगंज का लाल शिवम पटेल अब एवरेस्ट वेश कैंप से महज 150 मी. और काला पत्थर से 350 मीटर ऊंचाई से दूर है। शिवम ग्राकेश्प से एवरेस्ट वेश चढ़ाई शुरू किया शाम तक विश्व रिकॉर्ड बनाने का रिकॉर्ड दर्ज करने का इरादा व्यक्त किया है। स्थानीय जनपद जनपद के साथ-साथ देश के लोगो की निगाहें शिवम की यात्रा पर टिकी हुई है। करीब शाम तक शिवम सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर ऑक्सीजन से तबीयत खराब होने और यात्रा को कुछ समय विश्राम करने की जानकारी दी। अपने सफलता के बुलंदियों के यात्रा की जानकारी शिवम पटेल ने सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने अनुभव का साझा किया है। शिवम के रिकॉर्ड को लेकर जनपद से लेकर देशवासी समर्थन और प्रार्थना कर रहे हैं।
शनिवार को ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाने निकले शिवम को ऑक्सीजन की कमी से दो-चार बार उल्टियां भी हुई है। शिवम की तबीयत खराब होने से लोग परेशान हुए और जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

महराजगंज का लाल शिवम पटेल मंजिल को हासिल करने घर से प्रण लिए निकला कि :-
रास्ते हैं मुश्किल बहुत मंजिल को पाना है,भले ही पहाड़ टूट पड़े रास्ते में उन्हें भी पार कर जाना है, दिल के ख्वाइशो के अरमान लेकर जाऊंगा, मंजिल तक पहुंच इतिहास रच कर ही वापस आऊंगा।

ऐसा उम्मीद जताया जा रहा है कि आज शाम तक माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर अपने देश का तिरंगा अपने देश का हिम्मती और बहादुर लाल शिवम पटेल फेहरा सकता है।

वाइस ऑफ न्यूज 24 परिवार के तरफ से शिवम पटेल को अग्रिम शुभकामनाएं और शुभेच्छा।

maharajganj news 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.