Voice Of News 24
23 Jun 2024 10:11 AM
शनिवार को भारत बांग्लादेश के बीच हुए मैच में भारत ने बांग्लादेश को 50 रनों से हराकर लगातार दर्ज की पांचवीं जीत। मुकाबले की विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल शनिवार को टी20 विश्वकप का 47वां मुकाबला भारत बांग्लादेश के बीच खेला गया। मुकाबला शुरू होता इससे पहले दोनों टीमों के बीच टांस हुआ, जिसमें बांग्लादेश ने टांस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, और भारत को पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले का आगाज करने का मौका दिया।
भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या के अर्द्धशतकीय तूफानी पारी के बदौलत 20 ओवरो में 4 विकेट गंवाकर 196 रन बनाकर बांग्लादेश के सामने 197 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया।
बांग्लादेश जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो भारतीय टीम के गेंदबाजो की धारदार गेंदबाजी के सामने पस्त होती हुई नजर आई।
भारत की तरफ से धारदार गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव (3) विकेट,जसप्रीत बुमराह (2) विकेट, अर्शदीप सिंह (2) विकेट एवं हार्दिक पांड्या ने (1) विकेट चटकाकर बांग्लादेश को 20 ओवरो में (146 – 8) पर ही पस्त कर दिया। और भारत मुकाबले में 50 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल तक के सफर में अपना कदम तेजी से आगे बढ़ाया।
सोमवार को भारत अपना टी20 विश्वकप सुपर 8 का आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा अंतिम अगला मुकाबला।





















