इतिहास रचने की तैयारी से युवक ने मंजिल की तरफ किया रुख,

Voice Of News 24 

20 Jun 2024 14:33 PM

महराजगंज

आखिर युवक ऐसा कौन-सा कारनामा करने जा रहा है, जिसके कारण उसका नाम इतिहास के पन्नों में सुमार होने वाला है, युवक के इतिहास रचने की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इतिहास रचने को बढ़े कदम शिखर पर शिवम। जब हौसला बना लिया ऊंची उड़ान का कद क्या देखना सामान का। कहते हैं न मंजिल उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। और हौसलो से उड़ान भरते हुए नन्हें पैर से एवरेस्ट पर फतह करने वाले शिवम मात्र 18 वर्ष की उम्र में ऐसा कारनामा करने को ठानी है जो किसी ने अभी तक नहीं कर पाया है।

दरअसल 18 वर्षीय शिवम साइकिल से ही एवरेस्ट नापने निकल चुका हैं, और पूरे जनपद की निगाहें इस होनहार युवक की यात्रा पर टिकी हुई है। साइकिल से एवरेस्ट पहुंचने वाले शिवम विश्व के पहले साइकिलिस्ट बनने की राह पर हैं। जनपद मिठौरा के विकास खंड करौता के रहने वाले एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाला 18 वर्षीय युवक शिवम रिकॉर्ड बनाने का भागीरथ प्रण कर लिया है । केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शिवम को साइकिल के साथ 18 मई 2024 को ही हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किये थे, और एक महीने बाद 18 जून 2024 तक युवक 4410 किमी की उंचाई पर पहुंच गया था।

और आगे मंजिल तक की दूरी 15 किमी शेष थी। जो युवक मौसम और आक्सीजन से लड़ते हुए निरंतर मंजिल की तरफ आगे बढ़ रहा है। मिली जानकारी अनुसार युवक बचे हुए दूरी में से 12 किमी की दूरी बुधवार तक तय करने का लक्ष्य बनाया और गुरुवार को रेस्ट करने के बाद बची हुई दूरी तय कर अपनी उपलब्धी एवं भारत का झंडा एवरेस्ट पर लहरायेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.