Voice Of News 24
19 Jun 2024 21:07 Pm
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के विकासखण्ड लक्ष्मीपुर में साधन सहकारी समिति कक्ष में पंखे से लटका शव मिलने से आस-पास के इलाकों में सनसनी मच गया। सचिव का शव मिलने के बाद क्या कुछ खुलासा हुआ? इसकी पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के साधन सहकारी समिति लि. मानिक तालाब में कार्यरत सचिव का शव कार्यालय में बुधवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे परिसर में खेल रहे कुछ बच्चों द्वारा खिड़की के रास्ते देखा गया। बच्चों ने अंदर देखा कि एक शव फंखे से लटक रहा है, उसके बाद बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, और शोर सुनकर धीरे धीरे ग्रामीणों का घटनास्थल पर हुजुम उमड़ पड़ा।
वहां उपस्थित लोगों ने देखा की सचिव का शव गमछा के माध्यम से फंखे से लटक रही है। ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों व पुरन्दरपुर पुलिस को सूचना दिया। वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता के अनुसार मृतक सचिव मानिक तालाव गांव का निवासी है। सचिव चन्द्रशेखर यादव उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र रामरतन यादव ने प्रतिदिन की तरह समिति के कक्ष में बैठा था किन कारणों से आत्महत्या की यह बातें लोगों के ग़ले से नहीं उतर रही है। सूचना पर तहसीलदार नौतनवा पंकज शाही, पुरन्दरपुर थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम राव, उपनिरीक्षक संदीप यादव, उपनिरीक्षक नेहा कुमारी समेत मोबाइल फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुँचकर गहन जांच पड़ताल में जुट गयी है। परिजनों ने बताया कि मृतक सचिव चंद्रशेखर यादव मानसिक रूप से बीमार थे।
जिसका लंबे समय से ईलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मृतक का एक लड़का आर्यन उम्र करीब 11 वर्ष का है। मानसिक रूप से बीमार मृतक सचिव चंद्रशेखर यादव प्रतिदिन की भांति समिति कार्यायल पहुँचकर कक्ष के अंदर से दरवाजा बंद कर लिए और बाद में देखा गया कि छत में लगे फंखे से गमझा के माध्यम से उनका शव लटकता मिला। मृतक के पिता रामरतन यादव के तहरीर पर पुलिस ने सक्षम अधिकारियों के बीच मृतक सचिव के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया।





















