Voice Of News 24
19 Jun 2024 16:07 PM
सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज खजुरिया मार्ग पर बीती मध्य रात्रि को एक अनियंत्रित ऑल्टो कार पलट गई। मौके पर ही मां की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया।

संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार मां बेटे सदर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर के पास करीब मध्य रात्रि की हुई घटना डुमरियागंज से वापस खजुरिया लौट रहे थे, तभी रास्ते में ही ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई और मां की मृत्यु एवं बेटा घायल हो गया। मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सदर थाना की पुलिस पहुंच गई, और घायल को अस्पताल में भेजकर मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





















