Voice Of News 24
15 Jun 2024 23:32 PM
बहराइच
बहराइच जनपद में हरदी थाना क्षेत्र के जोत चांद पार निवासी व्यक्ति की महराजगंज में 470 रुपए के लिए हत्या करने वाले आरोपियों की कुंडली जानने के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार हरदी थाना क्षेत्र के जोत चांद पार निवासी एक वृद्ध पांचू की बुधवार को महराजगंज जनपद में लल्लू एवं उसके एक साथी पर 470 रुपए के लिए पिटाई कर हत्या कर देने का परिजनों ने आरोप लगाया है। सूत्रों के हवाले मिली सूचना से पता चला है कि हत्या करने के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गए थे। लेकिन परिजनों द्वारा
हत्या के बाद पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की गुहार लगाई गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आज शनिवार को एक नामजद व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है पुलिस।























