रोडवेज बस से उतरते समय बस के नीचे आने से महिला की हुई मौत

Voice Of News 24 

12 Jun 2024 23:12 Pm

जनपद महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के कुसुम्हा निवासी 50 वर्षीय महिला बस से उतरते समय उसी बस के नीचे दब गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। किस कदर यह घटना मौत के अंजाम तक पहुंच गया। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज 

संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के कुसुम्हा निवासी इशरावती (50) नगर सहकारी बैंक श्यामदेउरवां से पैसा निकालने के लिए रोडवेज बस से जा रही थी। तभी परतावल में वह महराजगंज से गोरखपुर की तरफ जा रही निचलौल डिपो बस में महिला बैठ गई। और जैसे ही श्यामदेउरवां थाना गेट के सामने बस पहुंची तो महिला बस रोककर उतरने लगी, और बस चालक की लापरवाही की वजह से महिला बस के नीचे आ गई जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतिका के बेटे संजय द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.