Voice Of News 24

01 Jun 2024 23:23 PM
बलरामपुर
दरअसल नवीन परिसर में दो थानों के क्षेत्राधिकार को जिला मुख्यालय भेजे जाने पर बार संघ ने की बैठक, इसकी अध्यक्षता कर रहे मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि थाना श्रीदत्तगंज और रेहरा का क्षेत्राधिकार बलरामपुर को दिया जाए एवं मुख्यालय की अपर सिविल जज जूनियर डीविजन की न्यायालय को उतरौला से वापस भेजा जाए।

बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने अपने मांगों के पक्ष में शनिवार को न्यायिक कार्य बंद किया और बैठक के दौरान सोमवार को भी न्यायिक कार्य बंद रहने का निर्माण लिया गया है।

बैठक में अधिवक्ता रहे उपस्थित कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष रामगोपाल पांडेय, महामंत्री अशोक कुमार, जिला बार एसोसिएशन महामंत्री संजय तिवारी, युवा बार संघ अध्यक्ष अनिल कुमार, गोमती प्रसाद त्रिपाठी, मोनू सिंह राजेश त्रिपाठी समेत अन्य अधिवक्ताओं की रही उपस्थिति।













