लोकसभा चुनाव के अन्तिम चरण में सेमरहवां के लोगों ने पुल निर्माण के मुद्दे पर किया वोट वहिष्कार।

Voice Of News 24

01 Jun 2024 15:35 PM

महराजगंज

लोकसभा चुनाव के अन्तिम चरण में कहीं मतदाताओं की कतारें नहीं टूट रही तो कहीं पूरे पोलिंग बूथ पर ही सन्नाटा छाया रहा,
क्या है पूरी खबर पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल आज 1 जून को लोकसभा के अन्तिम चरण में मतदान जारी है, अधिकतर जगहों पर मतदाता उत्साह पूर्वक मतदान कर रहे हैं, लेकिन नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के सेमरहवां में लोगों का पारा सातवें आसमान पर पहुंचता दिखाई पड़ रहा है, जहां ग्रामीणों ने पुल निर्माण का मुद्दा उठाकर वोट वहिष्कार किया है। ग्रामीणो का कहना है कि पुल नहीं तो वोट नहीं।
इस मामले की सूचना मिलते ही सिओ नौतनवां, उपजिलाधिकारी नौतनवां समेत थानाध्यक्ष नौतनवां मौके पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनके समझाने-बुझाने के बावजूद भी लोग अपने मुद्दे पर अटल रहे।

बाद में वर्तमान विधायक फरेंदा एवं सांसद प्रत्याशी विरेन्द्र चौधरी ने भी उन लोगों के बीच में पहुंचे और लोगों को आश्वासन देकर समझाया लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार ही नहीं थे।
अन्त में नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी के पहुंचने और कड़ी मशक्कत से समझाने-बुझाने के बाद लोग आश्वासन तले मतदान करने को तैयार हुए। निर्धारित समय से करीब 5 घण्टे बाद 12:00 बजे शुरू हुआ मतदान।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.